फरीदाबाद जिले के आईटीआई संस्थानों और कॉलेजों में दूसरे दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जिन ट्रेड और कोर्स में ज़्यादा प्रतिस्पर्धा है उनमें छात्र डिफर का विकल्प चुन रहे हैं। पहली काउंसलिंग के बाद स्नातक में 40 छात्रों ने अपने कोर्स में बदलाव किया है।