फरीदाबाद। शहर की उभरती किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सौम्या भारद्वाज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने की तैयारी में जुटी हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के बाद अब उनका लक्ष्य इटली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतना है।