ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। मंगलवार को रेजिडेंट डॉक्टरों की उप चिकित्सा अधीक्षक के साथ बैठक हुई, लेकिन लंबी चर्चा के बावजूद किसी तरह का समाधान नहीं निकल सका। डॉक्टरों का कहना है कि बैठक में प्रशासन का रवैया सकारात्मक नहीं रहा और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना गया, जिससे असंतोष और बढ़ गया।