फरीदाबाद सूरजकुंड मेला में मुख्य चौपाल पर नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करते मेघालय के कलाकार। दर्शकों ने नृत्य को काफी पसंद किया और उसकी सराहना की। फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में विभिन्न प्रदेशों के हस्त शिल्पकारों द्वारा लगाई गई स्टालों पर पर्यटक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।