फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा

फरीदाबाद जिले में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष मुख्य समारोह सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होगा। उन्होंने संभावित बारिश को देखते हुए वैकल्पिक स्थल भी पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक में समारोह स्थल की सफाई, जल निकासी, पंपिंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मंच सज्जा, बैकड्रॉप, स्वागत द्वार अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। नगर निगम, एचएसवीपी और संबंधित विभागों को पेयजल, सार्वजनिक व वीआईपी शौचालय, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें