फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फरीदाबाद में पुलिस की पाठशाला, साइबर ठगी से बचाव के भी दिए छात्राओं को टिप्स

अनुज कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 04:21 PM IST

यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों का शिकार होने से बचा जा सकता है। हमें जरूरत है कि खुद यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व परिचितों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। क्याेंकि सड़क पर चलने के दौरान की गई गलती की सजा वहीं मौके पर सड़क हादसे के तौर पर मिल जाती है। ये कहते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात आईपीएस जसलीन कौर ने गुरुवार को एनआईटी 5 नंबर स्थित के एल मेहता महिला कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं व स्टॉफ को जागरूक करते हुए कही। पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने कहा कि लोग पुलिस को देखकर सीट बेल्ट लगाते हैं और ट्रेफिक सिग्नल पर वाहन रोकते हैं। सड़क हादसों की मुख्य वजह तेज गति में वाहन चलाना अधिकतर मामलों में होता है। लेकिन स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सड़क हादसों का एक बड़ा कारण गलत दिशा में वाहन चलाना है। ऐसा कर हम खुद की जान के साथ अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं। इसलिए हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस उपायुक्त ने महिला कॉलेज में मौजूद छात्राओं व स्टॉफ को महिला सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की ओर से शुरू की गई ट्रिप मॉनिटरिंग के बारे में बताया। डायल 112 के जरिये छात्राएं व महिलाएं अपनी ट्रिप की मॉनिटरिंग कराकर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच सकती हैं। किसी भी समस्या के दौरान पुलिस 6 मिनट में उनके पास पहुंच जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ट्रेफिक ताऊ विरेंद्र सिंह ने उपस्थित छात्राओं को कहा कि आप सिर्फ अपने परिवार की बेटियां नहीं, बल्कि समाज व देश की भी बेटी हो। नशे के खिलाफ अलख जगाने में आप ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हो। अपने परिवार से इसकी शुरुआत कर सकते हो। नशे के सामान बेचने वालों की सूचना देने के लिए नॉर्कोटिक्स ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर कॉल कर जानकारी दी जा सकती है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम में यातायात पुलिस के ब्रांड एंबेसडर और सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसर व फिटनेस एक्सपर्ट लोकेशन सिंह राजपूत ने भी छात्राओं को जागरूक किया। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में छात्राओं को बताया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी आपके डर और लालच का फायदा उठाते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। सोशल मीडिया के जरिये दिखने वाले घर बैठे कमाई और निवेश दोगुना करने के पोस्ट देखकर उनके झांसे में न आएं। जागरूकता से ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है। पुलिस का सहयोग करें और किसी भी जरूरत के समय पर पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक आनंद मेहता, प्राचार्या डॉ. मंजू दुआ, एनएसएस प्रोग्राम कॉर्डिनेटर वंदना कुमारी, डॉ. नीरू, डॉ. मधु व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें