लोहे की रॉड व पेचकस से वार कर हत्या मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 साल का प्रिंस बुखारपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इससे पहले मामले में मुख्य आरोपी विकास को गिरफ्तार करने के साथ ही एक नाबालिग को भी पुलिस पकड़ चुकी है। बल्लभगढ़ सदर थाना इलाके में हत्या की ये वारदात 10 अक्टूबर को हुई थी। आईएमटी बाईपास रोड पर मच्छगर गांव के रहने वाले सतीश की हत्या की गई थी। मृतक सतीश के भाई नीरज के बयान पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।