फरीदाबाद जिले में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम को जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा से जुड़ा मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से बाहर निकालना और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।