फरीदाबाद एनआईटी नंबर-1 स्थित तिकोना पार्क राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डाइट पाली के प्राचार्य बसंत कुमार ढिल्लों के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में 9 स्कूलों से 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें कक्षा 6 से 8 तक के बालक वर्ग में ओम शंकर ने पहला स्थान हासिल किया वहीं सुशांत राव दूसरे, अक्षत तीसरे और पुष्पेंद्र चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। यशिका दूसरे, नव्या तीसरे और निशिका चौथे स्थान पर रहीं। कक्षा 9 और 10 के बालक वर्ग में प्रिंस ने बाजी मारी जबकि भानुप्रताप दूसरे और मुकुल कुमार तीसरे और आदर्श चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कृतिका ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं ज्योति दूसरे, हिमांशी तीसरे और रश्मि चौथे स्थान पर रहीं।