फरीदाबाद के अनंगपुर में सरकार की तरफ से की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में महापंचायत के बाद अब ग्रामीण कानूनी लड़ाई लड़ने की लिए रणनीति बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि जमीनी लड़ाई के साथ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। सरकार की तरफ से भी कोर्ट में अनंगपुर गांव का पक्ष रखने की तैयारी की गई है।