फरीदाबाद में संजय कॉलोनी स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को पूरी दवाई नहीं मिल पाती। केंद्र प्रांगण में स्वच्छता का आभाव है। यहां पर फुल टाइम स्वीपर भी नहीं है जिसकी वजह से गंदगी बनी रहती है। गार्ड नहीं होने से यहां छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम के आयुक्त से की है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। दवाई के मामले में उन्होंने बताया कि दवाइयों की आपूर्ति गुड़गांव से की जाती है। आपूर्ति में समय लगने की वजह से कुछ दवाइयां उपलब्ध नहीं होती हैं। हालांकि निरंतर किसी भी दवाई की कमी नहीं रहती है।