फरीदाबाद शहर में सड़क सुरक्षा बड़े संकट के रूप में उभर रही है, जहां सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर बेधड़क दौड़ रही गाड़ियां हादसों का कारण बन रही हैं। शहर की सड़कों पर आउटडेटेड और फिटनेस मानकों को पूरा न करने वाले वाहन बिना रोक-टोक चल रहे हैं। कई ऑटो, पुराने कमर्शियल वाहन और निजी गाड़ियां धुआं छोड़ते, टूटे-फूटे ढांचे के साथ आवागमन कर रही हैं, लेकिन फिटनेस जांच में लापरवाही के कारण इन्हें रोका नहीं जाता।