विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) राज नेहरू ने बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। ओएसडी राज नेहरू ने सेक्टर-12 खेल परिसर, अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छायंसा तथा गढ़खेड़ा गांव स्थित खेल नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।