फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में जगह-जगह खुले पड़े नाले लोगों के लिए रहे हैं काल बन, नहीं लिया प्रशासन ने सबक

फरीदाबाद में बिना सुरक्षा इंतजामों के नाले खुले पड़े हैं। शुक्रवार को नाले में कार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई। इससे पहले भी फरीदाबाद बल्लभगढ़ तिगांव में खुले नाले में गाड़ियां गिरने से काफी लोगों की मौत हो चुकी है। उसके बाद भी प्रशासन ने कहीं कोई सबक नहीं लिया। पूरे शहर में बिना दीवार में बिना ग्रिल के खुले पड़े नाले उनके साथ से ही वाहन गुजरते हैं। नीलम चौक पर चौराहे के दोनों तरफ सड़क किनारे नाले खुले पड़े हैं। यहां पर किसी भी वाहन चालक का हल्का सा ध्यान भटकने पर या गाड़ी नियंत्रण हो जाए तो सीधा नाले में गिरेगी। कोई भी दीवार य ग्रिल नहीं लगी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें