फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: एमबीए छात्र पक्ष की FIR दर्ज, घायल को जेल भेजने वाले ASI का तबादला, CCTV फुटेज आया था सामने

मोहना गांव में एमबीए छात्र और विशेष समुदाय के युवकों के बीच मारपीट मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसीपी की प्राथमिक जांच के बाद केस में अब जेल में बंद एमबीए छात्र पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर छांयसा थाना में दर्ज हुई है। साथ ही घायल हालत में एमबीए छात्र को मेडिकल के बहाने घर से ले जाकर जेल भेजने वाले जांच अधिकारी एएसआई नेत्रपाल के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। उसका तबादला छांयसा थाना से धौज थाना में कर दिया गया है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्रा की मारपीट का वीडियो कैद हुआ था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें