विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा के मुरारी बिहार में लगभग 42 से लाख रुपये से ज्यादा की लागत से आरएमसी से बनने वाली 6 गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास बिना भेदभाव के बल्लभगढ़ में किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के साथ कार्य किया जा रहा है।