फरीदाबाद में खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ की भारत क्रिकेट अकादमी ने फरीदाबाद की एकेपी क्रिकेट अकादमी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 40 ओवर के इस फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एकेपी टीम की टीम 20.1 ओवर में सिर्फ 106 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से ओपनर मोहम्मद फरहान ने 37 गेंदों पर 43 और नमन भारद्वाज ने 42 गेंदों पर 36 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े, पर नमन के आउट होते ही टीम बिखर गई। आलम ये रहा कि अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। भारत अकादमी के लिए सपर्श सक्सेना ने सिर्फ छह रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हर्ष और शाश्वत ने भी तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई भारत अकादमी ने 22.4 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। की ओर से हर्ष पाल ने नाबाद 42 और शाश्वत ने नाबाद 31 रन बनाए। एकेपी के लिए गगनदीप ने दो विकेट लिए। हर्ष को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।