फरीदाबाद जिले के कोर्ट परिसर में मोहना गांव में अलग से अदालत चलाए जाने को लेकर वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन का कहना है कि न्यायपालिका द्वारा वकीलों की एकता को बांटा जा रहा है। जब शहर में ही न्यायालय है तो दूसरी जगह अदालत क्यों लगाई जा रही है। एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला ने कहा कि जब तक हमारी बात नहीं मानी जाएगी, वकील हड़ताल पर रहेंगे।