ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पल्ला पुल स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ पर चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध पेट्रोल बरामद किया गया। ट्रैफिक जॉन ऑफिसर नरेश कुमार अपनी टीम के साथ नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक सफेद रंग की वैगनआर कार को चेकिंग करने के लिए रोका गया। कार के शीशों पर काली पन्नी लगी हुई थी।