फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: नीलम फ्लाईओवर पर पंचर टेंपो के पास खड़े मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

मथुरा रोड स्थित नीलम फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पंचर हुए टेंपो का टायर बदला जा रहा था और मृतक अन्य वाहनों को सावधानी से निकलने का इशारा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के निवासी रामप्रति पाण्डेय ने बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में पलेदारी का काम करते हैं। उनके साथ उनके चाचा का बेटा दुखहरन नाथ पाण्डेय (31) भी मंडी में मजदूरी करता था। सोमवार तड़के दोनों सब्जियों से भरे एसीई गोल्ड वाहन में चालक के साथ डबुआ सब्जी मंडी, फरीदाबाद के लिए निकले थे। रात करीब दो बजे जब उनका वाहन नीलम फ्लाईओवर, मथुरा रोड के पास पहुंचा तो टेंपो पंचर हो गया। चालक टायर बदलने लगा, जबकि दुखहरन नाथ सड़क किनारे खड़े होकर गुजर रहे वाहनों को सुरक्षित निकलने का संकेत दे रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और दुखहरन नाथ को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एसीई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक रुस्तम को चोटें आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें