फरीदाबाद शहर के डबुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब विश्वास कॉन्वेंट स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में 15 वर्षीय छात्र उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।