फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट दो स्थित स्क्रैप बाजार के व्यापारी जर्जर सड़क, बिजली कटौती, जलभराव, सीवरेज, गंदगी और पानी की समस्याओं से परेशान है। इस क्षेत्र में 500 से ज्यादा कंपनियां चल रही है। उसमें से 350 कंपनियां स्क्रैप से जुड़ी है। अमर उजाला संवाद नें व्यापारियों ने कहा कि मोटा टैक्स देने के बाद भी सड़क तक का निर्माण नहीं हुआ है। नगर निगम की टीम धन उगाही के लिए 10-10 लाख रुपये के व्यापारियों को नोटिस थमा देती है। अमर उजाला संवाद का बृहस्पतिवार को जीवन नगर पार्ट दो स्क्रैप बाजार क्षेत्र स्थित एक कंपनी में आयोजन हुआ। व्यापारियों ने संवाद में बताया कि जीवन नगर पार्ट दो में बहुत लंबे समय से स्क्रैप का काम चल रहा है। यहां पर 500 से ज्यादा कंपनियां संचालित हो रही है। सभी व्यापारी मोटा टैक्स भरते है। उसके बाद भी प्रशासन ने मार्ग तक का निर्माण नहीं करवाया है। बारिश होने पर मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। सीवर और पानी की लाइन तक नहीं है। बरसात में जलभराव रहता है। बिजली कटौती कई-कई घंटे के लिए रहती है। जीवन नगर पार्ट दो में बड़ी संख्या में लोगों के घर भी है। कंपनियों में काम करने वाले हजारों लोग भी रहते है। सड़क पर कूड़े के ढेर लगे रहते है। सभी निवासी गंदगी और प्रदूषण के कारण परेशान है। जिनको मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो रही है। इस क्षेत्र में कोई स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं है। नगर निगम की टीम परेशान करने और धन उगाही के लिए 10-10 लाख रुपये के व्यापारियों को नोटिस थमा देती है। संवाद में व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।