जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को नया कुलगुरु मिल गया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के पूर्व सदस्य सचिव प्रोफेसर राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय के आठवें कुलगुरु के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है।