फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में इनेलो युवा सम्मेलन: करण सिंह चौटाला ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, बेरोजगारी-भ्रष्टाचार पर घेरा

फरीदाबाद की मोहना मंडी में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह चौटाला की मौजूदगी में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में करण सिंह चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा समय में देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के वादे तो करती है, लेकिन हकीकत में युवाओं को निराशा के अलावा कुछ नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और नशाखोरी पर भी सरकार कोई ठोस लगाम नहीं लगा पा रही है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें