फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के बाहर अवैध रूप से सड़क पर गाड़ियां खड़ी हैं, जबकि बिल्कुल सामने ही बीके नागरिक अस्पताल है। यहां पर खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम लग जाता है। जिसके कारण कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। इसको लेकर बीते वीरवार को उपायुक्त आयुष सिंह व निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी और यहां पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के चालान काटने को बोला था, क्योंकि बीके नागरिक अस्पताल प्रशासन की तरफ से भी कई बार इसकी शिकायत पुलिस व उपायुक्त कार्यालय में दी गई थी, लेकिन उसे बैठक का कोई असर नहीं हुआ वैसे ही अवैध रूप से खड़े वाहन।