बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के शाहूपुरा गांव में मंगलवार रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप आंचल के पति पर लगा है। दंपती लगभग एक साल से यहां किराये के मकान में रह रहे थे। मृतका की मां के बयान पर बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना पुलिस के साथ ही अब क्राइम ब्रांच की टीम भी फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है।