बल्लभगढ़ के सब्जी मंडी में 22 अप्रैल को मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा लगातार ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि 22 अप्रैल को बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में करीब 44-45 वर्षीय महिला का शव मिला था। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत अंदरूनी चोट लगने के कारण हुई है।