फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा सेक्टर-17 स्थित मौसी घर के लिए रवाना हुई, जहां भगवान जगन्नाथ का पारंपरिक प्रवास होगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथयात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।