राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति वर्ग की मेधावी छात्राओं के लिए सरकार ने एक बड़ी राहत देने वाला फैसला किया है। सरकार की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले एससी छात्राओं को 1.11 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।