ईमानदारी आजकल के दौर में बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है। उसके बावजूद भी आज के दौर में एक शख्स ऐसा भी है, जिन्होंने करीब छह महीने पहले कबाड़ के अंदर मिले 10 ग्राम सोने के जेवर को वापस असली मालिक तक पहुंचाया। भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले अशोक शर्मा पिछले साल जनवरी में कुंभ में घूमने गए थे। अशोक शर्मा और उसके परिवार ने चोरी से बचने के लिए अपने घर का सारा सोना घर के ही एक डब्बे में बंद कर के बोरे में रख दिया था। ताकि कोई चोर पीछे से चोरी न कर सके, लेकिन दीपावली की सफाई के दौरान उन्होंने सारा समान कबाड़ समझकर के कबाड़ के गोदाम में भगत सिंह कालोनी हाजी अख्तर खान को बेच दिया। उसके अंदर उनके 15 लाख रुपए की कीमत की 10 तोले की सोने के जेवर भी मौजूद थे।