गुरुग्राम में एकदिवसीय प्रोग्रेसिव ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप हुई। इसमें फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल सात पदक अपने नाम किए। अथर्व मालवीय प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता रहे। उन्होंने फरीदाबाद के लिए दो पदक जीते।