फरीदाबाद। खेल के क्षेत्र में फरीदाबाद के युवाओं का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। शहर के उभरते हुए खिलाड़ी मोक्ष रावत ने उज्बेकिस्तान में आयोजित जूनियर विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया और कजाकिस्तान के खिलाफ हुए अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत लिए हैं। अब उनका तीसरा मुकाबला एक बार फिर से कजाकिस्तान के ही खिलाड़ी से होगा, अगर वहां पर वह जीत दर्ज कर लेते हैं, तो पदक के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे।