फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फरीदाबाद के अशोका एनक्लेव में लावारिस कुत्तों का आतंक, अमर उजाला संवाद में स्थानीय लोगों ने बताई परेशानियां

अशोका एनक्लेव मैन चिल्ड्रन पार्क निवासियों ने सीवर ओवरफ्लो, पेयजल आपूर्ति, बिजली कटौती आदि की समस्या को अमर उजाला संवाद में उठाया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आंतक है। बच्चों को बाहर खेलते तक नहीं देते है। सोसाइटी में बिजली के तार भी खुले है। निवासियों ने प्रशासन पर शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-35 स्थित अशोका एनक्लेव मैन चिल्ड्रन पार्क में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन हुआ। इसमें सोसाइटी निवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने समस्याओं को उठाते हुए बताया कि उनकी सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आतंक है। कई बार निवासियों को काट चुके है। लोग बच्चों को डर के कारण बाहर खेलने तक नहीं देते है। उनकी सोसाइटी में बिजली के तार खुले है। जो कई बार टूट कर गिर चुके है। ऐसे में घर बदलने के दौरान हादसे का डर रहता है। उनकी गली में रात के समय पुलिस राइटर नहीं गुजरते है। ऐसे में चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इस कारण से सोसाइटी में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। संवाद में मौजूद निवासियों ने सीवर ओवरफ्लो, पार्क में सुविधा, बरसात में जलभराव, पेयजल आपूर्ति, बिजली कटौती की समस्या बताई। वह लोग कई बार प्रशासन और कर्मचारियों समक्ष समस्या की शिकायत भी कर चुके है। लेकिन समस्या का समाधान करने की जगह अनदेखा कर दिया जाता है। अमर उजाला संवाद में संजीव यादव, कविंद्र तोमर, बाल कृष्ण तोमर, ऋषि रमन, सुरेश तुली, वंदना शर्मा, चम्पा पांडे आदि मौजूद रही। सोसाइटी निवासी लावारिस कुत्तों की समस्याओं से परेशान हैं। इस संबंध में कई बार प्रशासन से समाधान के लिए आग्रह कर चुके है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। - अनिल शर्मा, निवासी। सोसाइटी के पार्क में कोई सुविधाएं नहीं है। पार्क गंदा रहता है प्रशासन सफाई तक नहीं करवाता है। शहर स्मार्ट सिटी की रेस में प्रशासन की लापरवाही के कारण पिछड़ता जा रहा है। - आशा त्रिपाठी, निवासी। सोसाइटी में बिजली के तार खुले है। तार कई बार टूट के नीचे गिर चुके है। जिनसे हादसे का डर रहता है। बिजली कटौती भी बहुत होती है। इसका समाधान होना चाहिए। - लाखन सिंह, निवासी। सोसाइटी में बरसात में जलभराव हो जाता है। पूरे साल सीवर ओवरफ्लो बना रहता है। चोरी की माह में दो से तीन घटनाएं होती है। इसका प्रशासन हो समाधान करना चाहिए। - चांद भगौत्रा, निवासी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें