शहर के उभरते युवा निशानेबाज देव बंधु ने 11वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप (पिस्टल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने 300 में से 283 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देव बंधु ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (एनआर) यूथ मेन इंडिविजुअल और 25 मीटर पिस्टल (एनआर) जूनियर मेन इंडिविजुअल स्पर्धाओं में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 2 से 12 जून तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद, नई दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। देव बंधु ने अपने पहले ही प्रयास में प्री-नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई किया।