सेक्टर-37 सी स्थित इंपीरिया एस्फेरा सोसाइटी में सोमवार की सुबह 5 बजे टावर-एच के फ्लैट 204 की बालकनी का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। इसके बाद लोगों में बिल्डर के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिली हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई घायल नहीं हुआ है। लोगों का कहना कि टावर-एच के फ्लैट नंबर 204 का प्लास्टर में फ्लैट नंबर 104 में जाकर गिर गया। निवासियों का कहना है कि कई बार प्लास्टर झड़ने की शिकायत बिल्डर को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी सुनवाई नहीं हो रही है। यह वही सोसाइटी है जहां 9 जुलाई को एक पूरी बालकनी गिर गई। सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की कई घटनाएं सामने आई है। पिछले 6 महीनों में लगभग 10 मामले हो चुके है। जिसके बाद बिल्डर को करोड़ों रुपये देने के बावजूद लोगों की जान जोखिम में है। सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष रिंकी सिंह का कहना है कि 22 अप्रैल 2025 को रेरा का केस जीता, जिसमें कोर्ट ने बिल्डर को आदेश दिया कि वह निवासियों पर कोई अतिरिक्त खर्च डाले बिना इमारतों की मरम्मत और पेंटिंग करे, लेकिन ऐसा लगता है कि रेरा सिर्फ कागजों पर ही काम करता है। जमीनी स्तर पर कोई अमल नहीं हो रहा है। और आम लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए बिल्डरों पर कोई जुर्माना भी नहीं लगाया गया है।