फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अनुज कुमार Updated Wed, 10 Jun 2026 12:56 PM IST

आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक से चयनित खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन की विभिन्न विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं के अंडर-18 आयुवर्ग में अर्पिता ने पहला स्थान हासिल किया जबकि समृद्धि दूसरे, भूमिका तीसरे, मेहर अनेजा चौथे और अंकिता पांचवें स्थान पर रही। अंडर-18 बालक वर्ग में भविष्य ने बाजी मारी जबकि ऋषभ कुमार दूसरे, अक्षत गुप्ता तीसरे, बादल कुमार चौहान चौथे और अर्नव पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा प्रतियोगिता में 18 से 55 आयुवर्ग के मुकाबले भी खेले गए। इनमें महिला वर्ग में अंजली ने पहला स्थान हासिल किया जबकि कोमल दूसरे, जयंती तीसरे, संगीता शर्मा चौथे और निर्मला कुमारी पांचवें स्थान पर रहीं।। वहीं पुरुष वर्ग में बलवीर ने बाजी मारी जबकि कुणाल दूसरे, ऋषिकांत तीसरे, आनंद चौधरी चौथे और नारायण सिंह पांचवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर अधाना रहे। इसके अलावा आयुष विभाग से जिला योग विशेषज्ञ विकास यादव, फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से सेक्रेटरी जनरल अंकुर सिंह और श्याम कुमार जबकि जिला पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी अजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें