फरीदाबाद जिले की भारत कॉलोनी गली नंबर-4 में मंगलवार सुबह एक खाली प्लॉट से नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक कुत्ता प्लॉट से कुछ खींचकर बाहर ला रहा था। पास जाकर देखने पर लोगों ने पाया कि वह एक आठ से नौ महीने की नवजात बच्ची थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।