घर बैठे पार्ट-टाइम नौकरी और क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 43.12 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में अब तक एक महिला सहित 10 आरोपियों को नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम व रोहतक से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने 3.10 लाख रुपये नकद, दो सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे दिया गया, जबकि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।