फरीदाबाद में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर अचानक रेड की। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सुबह करीब 9 बजे की गई। टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते। शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए उड़न दस्ता ने जब अचानक छापा मारा, तो कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्रवाई के दौरान मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है।