फरीदाबाद में सीही गेट के पास स्थित श्री श्याम सेल्स के गोदाम से एक करोड़ से अधिक रुपये की सिगरेट चोरी हो गई। देर रात चार आरोपियों ने सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट भी की। मारपीट करने के बाद गोदाम में रखी सिगरेट को चोरी करके ले गए। थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।