फरीदाबाद में सुनपेड़ स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को बालकों की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर अंडर-17 और अंडर-19 के मुकाबले खेले गए। दोनों ही आयुवर्गों में बल्लभगढ़ के चार-चार टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी टीमों का चयन जिला स्तर के लिए सुनिश्चित किया।