फरीदाबाद जिले के सरकारी स्कूलों की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए भोजपुरी-अवधी समाज ने रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षा सत्र 2024-25 की दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 21 छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक छात्रा को समाज की ओर से 5100 रुपये की सम्मान राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।