बल्लभगढ़ में हरियाणा सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पंo मूलचंद शर्मा की एक और मांग पूरी कर दी है। सेक्टर 3 में बनाये गए नये स्कूल के भवन में अब कक्षाएं लगेंगी। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सेक्टर तीन में आज 15 अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक पंo मूलचंद शर्मा के प्रयासों से बल्लबगढ़ सेक्टर तीन के नये स्कूल भवन को सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिलों को मंजूरी दे दी है।