फरीदाबाद में भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग बल्लभगढ़ सहित कई अन्य स्कूलों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह संकल्प दिलाया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में न तो बाल विवाह करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह न करने और इसके खिलाफ आवाज उठाने की शपथ भी दिलाई गई।