फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को कहा तो अधिवक्ता व साथी को पीटा, कार के शीशे तोड़े

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीलम चौक पर रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को कहने पर आरोपियों ने अधिवक्ता व उनके साथी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने अधिवक्ता की सियाज कार के शीशे भी तोड़ दिए। इतना ही नहीं, झगड़े की वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल छीनकर उससे वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया। ऐसा न कर सके तो मोबाइल जमीन पर पटककर आरोपियों ने तोड़ दिया। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें