फरीदाबाद जिले के कुरेशीपुर गांव की रेवेन्यू एस्टेट में प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई दो अवैध कॉलोनियों में की गई, जो करीब सात एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं। अभियान के दौरान कुल 10 स्ट्रक्चर, जिनमें कुछ पूर्ण और कुछ आंशिक रूप से निर्मित थे, ध्वस्त कर दिए गए। इसके अलावा 130 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और 10 चारदीवारियों को भी गिरा दिया गया।