फरीदाबाद। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया में एक और अहम चरण शुरू हो गया है। जिले में शुक्रवार से आवेदनों के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत जिले भर से आए 80 से अधिक आवेदनों की जांच की जाएगी। इसमें फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के सभी आवेदक बच्चे शामिल हैं।