पश्चिम एशिया संकट का असर औद्योगिक नगरी पर दिखने लगा है। फिर चाहे गैस की किल्लत हो, लोहे का महंगा होना हो या अब एल्युमिनियम के दामों का आसमान छूना हो। एल्यूमीनियम के दाम 70-80 फीसदी तक बढ़ने के कारण अब उद्यमियों का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। उद्यमियों का कहना है कि एक के बाद एक सभी चीजों पर युद्ध का प्रभाव देखने को मिल रहा है।