महाकुंभ में 28 जनवरी की देर रात हुई भगदड़ में फरीदाबाद निवासी अमित की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट छा गया है। संजय कॉलोनी की गली नंबर 30 के छोटे से मकान में ही अमित की मां, बहन, जीजा, बहन, भांजी व दो अन्य लोग बुधवार दोपहर शोक में बैठे थे। अमर उजाला की टीम ने वहां जाकर परिवार से बात की।