लक्कड़पुर रेलवे फाटक पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण तीन साल बाद भी अधूरा है। चार माह में काम पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन मौके पर सिर्फ लोहे का ढांचा खड़ा है और महीनों से निर्माण बंद है। ऐसे में राहगीरों को जान जोखिम में डालकर रेलवे फाटक पार करना पड़ रहा है।